CM मनोहर लाल खट्टर ने किया पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन, अरविंद केजरीवाल को कहा मदारी

  • 38 वे अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ
  • प्रतियोगिता में विभन्न प्रदेशो की 16 टीमों के 623 घुडसवार दिखाएँगे अपना कोशल
  • हरियाणा में दूसरी बार हो रहा हे आयोजन
  • इससे पहले  2009 में की गयी थी आयोजित
  • प्रतियोगता का समापन 14 फ़रवरी को
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कहा मदारी 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज गुरुग्राम् के भौंडसी स्थित पुलिस  ट्रेनिग परिसर में 38वे घुडसवार प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया | देश के विभिन्न राज्यो की 16 टीमों के 623 घुडसवार 279 घोड़ो के साथ 31 प्रकार की स्पर्धाओं  की प्रस्तुति कर अपना कोशल दिखायेगे | घुडसवार प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा में दूसरी बार हो रहा है | इससे पहले 2009 में इसका आयोजन किया गया था | घुडसवार प्रतियोगिता के दौरान  मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागी टीमों का अभिवादन स्वीकार किया और प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शन करने  की शपथ दिलाई |

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा खेलो का हब हे और प्रदेश में गाँव स्तर पर खेलो को बढ़ावा दिया जाता है और इसलिए प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्स्टी  खोली गयी है | घुड़सवारी  प्रतियोगिता में  घुड़सवार के साथ अश्व भी अपनी अहम भूमिका निभाते है | इन अश्वो को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाता है | यही वो अश्व है जो देश की सुरक्षा में भी अहम भूमिका ऐडा करते हैं | जहाँ जंगलों और बीहड़ो में वाहन नहीं जा सकते | वहाँ यही अश्व सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं | इसलिए अश्व हमारा वफादार साथी ही नहीं बल्कि एक वफादार सारथि भी है |

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर तंज कसते  हुए कहा कि अनशन के दौरान एना हजारे की पीठ पर बैठकर एक ऐसा मदारी मुख्यमंत्री बन जाएगा इसका किसी को भरोसा नहीं था  इस लिए दिल्ली के निवासियों के साथ धोखा हुआ  लेकिन इस बार दिल्ली की जनता अपनी आँखे खोल चुकी हे और इस बार दिल्ली में परिवर्तन होगा और भाजपा सरकार बनाएगी  शाहीन  बाग  में जो गोली चलाई गयी  इस को अंजाम देने वाला भी आम आदमी पार्टी का सदस्य निकला  पुलिस आगे जाँच करने में लगी है |

हरियाणा में राम रहीम को जान  का खतरा बताने वाले  हरियाणा के मंत्री   के जवाब में कहा  की  हरियाणा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दरुस्त हे  अपराधियों द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम देना नामुमकिन है |

हरियाणा में जहाँ  भाजपा की सरकार हे वहाँ  पार्टी में  मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज में खींचतान  की गुटबाजी जिस तरह से देखि जा रही हे  ऐसे में दिल्ली की जनता  इन नेताओ पर क्या विश्वाश करेगी  जो अपने ही राज्य में  सत्ता को नहीं  संभाल पा  रहे और दुसरो पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके  दूसरे प्रदेश में जाकर अपने संस्कार और सभ्यता को दर्शा रहे है |

https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button