मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह यादव को मिला ये विशिष्ट सम्मान

नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सेंटर में लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड-2019 का आयोजन हुआ | इस आयोजन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया | लेकिन दोनों ही उस समय किसी कारणवश वहां मौजूद नहीं थे | जिसके बाद मुलायम सिंह का ये अवार्ड जाया बच्चन ने लिया |

बता दें की इस कार्यक्रम में 8 सांसदों को सम्मानित किया गया जिसमे देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल है | साथ ही इसमें आठ अलग-अलग वर्गों में विभिन्न सांसदों के नाम का चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय निर्णायक समिति ने किया। इसके लिए चार सांसद लोकसभा और चार राज्यसभा से चुने गए। सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में सौगत राय और तिरुचि शिवा को सम्मान मिला। सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद के रूप में सुप्रिया सुले और कहकशां परवीन को पुरस्कृत किया गया। पहली बार संसद तक पहुंची महिला सांसद भारती प्रवीण पवार और विप्लव ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button