ये होंगे एबीवीपी के नए राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, देखिए

उत्तर प्रदेश की ममता यादव को एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख के तौर पर चुन लिया गया है। वहीँ हितेश यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। बता दें कि इन दोनों पदों के लिए हाल ही में आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन किया गया था।

परिषद् के 65वे राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ॉ. एस सुवैय्या ने इन दोनों पदों पर नियुक्ति की घोषणा की। बता दें कि आगरा निवासी ममता यादव समाज शास्त्र की प्राध्यापिका हैं। हालाँकि परिषद् में उनकी सक्रियता विद्यार्थी जीवन से ही रही है। ममता यादव महिलाओं व छात्राओं के उत्थान के लिए कार्य करती रही है। इसी के चलते उन्हें हरियाणा सरकार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

वहीँ हरियाणा के कर्णावास से आए हितेश यादव पिछले तकरीबन 10 सालों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सक्रीय कार्यकर्ता रहे हैं। हितेश हरियाणा में एबीवीपी के सत्ता परिवर्तन और छात्र संघ चुनाव बहाली आंदोलन में रेवाड़ी जिला आंदोलन समिति के संयोजक रह चुके हैं। इसके अलावा वे हरियाणा प्रदेश सह-मंत्री और करनाल व् पानीपत के जिला संगठन मंत्री हैं।

Related Articles

Back to top button