47 साल की हुईं मलाइका अरोड़ा, जन्मदिन के पार्टी से पहले बेटे अरहान के साथ दिया पोज  

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अरोड़ा अपना जन्मदिन खास दोस्तों और परिवार के साथ मना रही हैं। मलाइका ने अपने जन्मदिन की पार्टी की शुरुआत रात से ही कर दी है। मलाइका अरोड़ा गुरुवार को अपने बेटे अरहान के साथ अपने घर के बाहर देखी गई। इस दौरान वह  नारंगी रंग के पैंट सूट में नजर आई और साथ ही उन्होंने मैचिंग मास्क लगाया था। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में कूल लग रहे थे। मलाइका बेटे अरहान के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आई। उधर, मलाइका की खास दोस्त अभिनेत्री करीना कपूर भी मुंबई आ गई हैं। करीना कपूर भी मलाइका अरोड़ा की पार्टी में खास अंदाज में पहुंची थी। दिल्ली में एक महीने के शूट शेड्यूल पूरा के बाद करीना बुधवार को मुंबई पहुंची हैं। करीना कपूर अपने पति अभिनेता सैफ अली खान के साथ नजर आई। इस दौरान करीना ने शॉर्ट ड्रेस और डेनिम जैकेट पहनी थी।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल में  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दिग्गज अभिनेता संजय कपूर के घर के बाहर नजर आए थे। संजय कपूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के चाचा हैं। हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों अब ठीक हो चुके हैं। अपने फिटनेस का ख्याल रखने वाली मलाइका अरोड़ा अब काम पर लौट आई हैं। मलाइका ने 7 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह कोविड-19 वायरस का शिकार हो गई हैं। उसके बाद वह अपने बेटे अरहान से दूर घर पर क्वारंटाइन हो गई थी। हालांकि अब पूरी तरह ठीक हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों का 2017 में तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा अरहान खान हैं जो मलाइका के साथ रहता है। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अगस्त 1973 को महाराष्ट्र में हुआ था। मलाइका की मां मलयाली और पिता पंजाबी हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोड़ा हैं।

Related Articles

Back to top button