सदन को कम दिन चलाना लोकतंत्र की हत्या – राम गोविंद चौधरी

यूपी विधानसभा कार्यवाही…

वित्त मंत्री सुरेश ने सदन में आज ही आय व्यय के सम्पूर्ण प्रस्ताव को रखने के लिए कहा।

जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह लोकतंत्र की हत्या है, 10 मार्च तक चलाने के लिए कहा था , यह सरकार संविधान विरोधी है, इसलिये इसका हम विरोध करते है।

विभागीय बजट आज पास कराने पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने जताई नाराजगी।

कहा सदन को कम दिन चलाना लोकतंत्र की हत्या है।

सदन को कम से कम 10 मार्च तक चलाया जाए। जो शेड्यूल पहले जारी किया गया था उसी के तहत चलाया जाए।

हम बजट तो पास करेंगे, क्योंकि ये यूपी की जनता के लिये है।लेकिन सदन पूरे दिन चलना चाहिए।

बसपा विधानमंडल दल नेता लालजी वर्मा ने सदन में बोलते हुए कहा कि…..मुख्यमंत्री ने कहा था कि 90 दिन से ज्यादा हम सदन चलाएंगे, विपक्ष भी चाहता है सदन चले,

ये भी पढ़े – जानिए विधानसभा सदन में किसने पढ़ी शायरी ?

लेकिन यह सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि बगैर प्रश्न काल के अनुदान मांगो को रखा गया हो 10 मार्च तक सदन चले यही मैं चाहता हूँ….सत्ता पक्ष के लोग भी चाहते है सदन ज्यादा से ज्यादा दिन तक चले।

नेता विधानमंडल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह पहली बार ऐसा सदन है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में पहली बार चुनकर आने वाले विधायकों की संख्या काफी ज्यादा है|

सरकार का यह कदम पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र की संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। जब प्रदेश में राम राज्य स्थापित है तो सरकार को आय व्यय की मांगों पर चर्चा कराने से भागना नहीं चाहिए।

Related Articles

Back to top button