इंदौर के पास हादसा, ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी

मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर-खरगांव के बीच भयानक हादसा हो गया. बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। 

मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर-खरगांव के बीच भयानक हादसा हो गया. बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। बस धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा में थी। सुबह 10 से 10 बजकर 15 मिनट के बीच खलघाट में दो लेन के पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई।
बस में महिलाओं और बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे.बस में महिलाओं और बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे . अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि 15 यात्रियों को जिंदा बचा लिया गया है. हालांकि मौके पर मौजूद एंबुलेंस के चालक ने बताया कि अभी तक कोई यात्री जीवित नहीं मिला है.हादसा इंदौर से 80 किलोमीटर दूर हुआ.यह हादसा
आगरा-मुंबई हाईवे पर हुआ. यह सड़क इंदौर को महाराष्ट्र से जोड़ती है। घटना स्थल इंदौर से 80 किमी दूर है। संजय सेतु पुल से कुछ ही दूरी पर, यह दो जिलों-धार और खरगोन की सीमा पर है। आधा पुल खलघाट (धार) में और आधा खल्टका (खरगोन) में है। खरगोन से कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
सीएम शिवराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ फोन पर चर्चा की। उन्होंने बस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि सभी शवों को सम्मान के साथ महाराष्ट्र भेजा जाएगा. शिवराज ने उन्हें प्रशासन के प्रयासों से अवगत कराया।
खलघाट में दो लेन के पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित हो गई। चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही खलघाट समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं. इंदौर और धार से एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यह पुल पुराना बताया जाता है। बस महाराष्ट्र राज्य के परिवहन विभाग की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं.
होटल मालिक ने कहा- यात्री चाय-नाश्ते के लिए
रुके।बस एमएच 40 एन 9848 खलघाट से 12 किमी पहले सुबह 9 से 9.15 बजे तक दुधी बाईपास के किनारे एक होटल में रुकी। होटल मालिक ने बताया कि यहां 12-15 यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया। बाकी अंदर बैठे थे। अंदर कितने लोग बैठे थे यह पता नहीं चल पाया है। हालांकि बस में 30 से 35 लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button