कांग्रेस में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, रणदीप सुरजेवाला का पद बढ़ा, गुलाम नबी आजाद से पद छिना

कांग्रेस में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। चिट्ठी विवाद सुलझता हुआ ही नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद जो कि अब तक महासचिव बने हुए थे उनसे पद छीन लिया है। गुलाम नबी आजाद हरियाणा राज्य प्रभारी थे।

हालांकि फेरबदल से राहुल गांधी के साथ हमेशा रहने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला को बहुत फायदा हुआ है। सुरजेवाला कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय 6 सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा बन गए हैं।इसके साथ ही सुरजेवाला को कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया है। उन्हें कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिवों में मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश की, हरीश रावत को पंजाब की, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश की, तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप की, जितेंद्र सिंह को असम की, अजय माकन को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं जितिन प्रसाद को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी बनाया है। संगठन में यह उनके लिए बड़ी उछाल मानी जा रही है। बता दें कि विवादास्पद चिट्ठी पर दस्तखत करने वाले नेताओं में जितिन प्रसाद भी थे। ताजा बदलाव के बाद पवन कुमार बंसल सचिव प्रभारी प्रशासन होंगे। इसके अलावा राहुल के वफादार मनकीम टैगोर को तेलंगाना का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button