मैथिली ठाकुर का तीखा वार: “पप्पू यादव ने 90% महिलाओं पर कीचड़ उछाला, माफ़ी भी छोटी पड़ेगी!”

अलीनगर की विधायक और बिहार की उभरती नेता मैथिली ठाकुर ने गया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़बरदस्त तेवर दिखाए। बंगाल चुनाव और वहाँ के माहौल पर चर्चा करते हुए मैथिली ठाकुर ने ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया।


Maithili thakur: अलीनगर की विधायक और बिहार की उभरती नेता मैथिली ठाकुर ने गया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़बरदस्त तेवर दिखाए। उन्होंने न केवल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर अपनी राय रखी, बल्कि पप्पू यादव और बंगाल की स्थिति पर जमकर प्रहार किया।

4 बच्चे पैदा करना पर्सनल चॉइस

जब मैथिली से बागेश्वर बाबा (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) के ‘4 बच्चे पैदा करने’ वाले बयान पर सवाल हुआ, तो उन्होंने बहुत संतुलित जवाब दिया। मैथिली ने कहा: “देखिए, यह पूरी तरह से पर्सनल च्वाइस है कि कौन क्या करता है। लेकिन आज का युवा क्या चाहता है? युवा चाहता है कि उनके राज्य में काम हो, तरक्की हो। हाँ, समाज और धर्म को सुरक्षित करना ज़रूरी है, पर विकास ही असली मुद्दा है।”

Maithili thakur: पप्पू यादव के बयान पर फूटा गुस्सा:

पप्पू यादव द्वारा महिला राजनेताओं पर की गई टिप्पणी से मैथिली काफी आहत और गुस्से में दिखीं। उन्होंने दो-टूक कहा कि पप्पू यादव ने जो बोला है, वह रिपीट करने लायक भी नहीं है। 90% महिलाओं का अपमान: मैथिली ने कहा कि पप्पू यादव ने राजनीति में सक्रिय 90% महिलाओं पर लांछन लगाया है। आईना दिखाया: उन्होंने सवाल किया, “जब आपके अपने घर में महिला नेत्री (रंजीत रंजन) हैं, तो आप पूरे महिला समूह पर कीचड़ कैसे उछाल सकते हैं?” माफ़ी की जगह नहीं: विधायक ने कहा कि यह बयान माफ़ी के लायक भी नहीं है। विपक्षी नेताओं ने अपनी ‘नारी विरोधी’ मानसिकता जगज़ाहिर कर दी है और महिलाएँ इसका बदला चुनाव में ज़रूर लेंगी।

बंगाल की स्थिति: “वहाँ की महिला सीएम से महिलाएँ ही त्रस्त हैं”

Maithili thakur: बंगाल चुनाव और वहाँ के माहौल पर चर्चा करते हुए मैथिली ठाकुर ने ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया: खौफ का माहौल: “बंगाल जाने से पहले मैं वीडियो देखती थी कि कैसे गाड़ियों के शीशे तोड़े जाते हैं। वहाँ जाने में डर और असहजता महसूस होती है।” प्रशासन बेबस: उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में टेररिज्म बढ़ रहा है और प्रशासन अपराधियों के आगे सरेंडर कर चुका है। बदलाव की लहर: मैथिली के मुताबिक, बंगाल की महिलाएँ और छोटी बच्चियाँ अब भाजपा के साथ खड़ी हैं क्योंकि वे अपनी ही महिला मुख्यमंत्री के राज में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। क्या राजनीति में महिलाओं पर कीचड़ उछालना अब ‘न्यू नॉर्मल’ बन गया है? मैथिली ठाकुर ने पप्पू यादव को जो जवाब दिया है, उस पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं!

 

यह भी पढ़ें: अयोध्या में ‘सूर्यदेव’ के तेवर तल्ख, रामपथ पर पसरा सन्नाटा!

Related Articles

Back to top button