मॉरीशस में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ ने अपनी पत्नी संग की पूजा अर्चना

 

भारत में महाशिवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत से बाहर भी एक ऐसा देश है जहां महाशिवरात्रि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तक कि श्रद्धालु कावड़ भरकर भी एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते हैं। भारत में ही कावड़ हरिद्वार से भरकर अपने अपने गांव या शहर मैं आपने देखा होगा। लेकिन बाहर से बाहर एक ऐसा देश जहां ऐसा होता है। यह देश है मॉरीशस।

जी हा, महाशिवरात्रि का पर्व मॉरीशस में भी धूमधाम से मनाया गया। भारत की तरह यहा भी श्रद्धालु कांवड़ भरकर एक खास स्थान पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे और पूजा अर्चना की। ग्रांड बेसिन में बने गंगा तालाब पर प्रशासन की तरफ़ से विशेष इंतज़ाम किए गए थे। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर पहुँचे और जल लेकर अपने घर के क़रीब बने शिवालय में भगवान पर अर्पित किया।

इस मौक़े पर मरिशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ अपनी पत्नी कविता के साथ गंगा तालाब पहुँचे और पूजा अर्चना की। मॉरीशस में बड़ी आबादी भारतीय मूल के लोगों की है। जिनके पूर्वज 150 वर्ष पहले भारत से ही मॉरीशस गन्ने के खेतों में मजदूरी के लिए पहुंचे थे। जिसके कारण यहां पर भी भारतीयों के त्योहार मनाए जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button