महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत और ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ हुए कोरोना वायरस संक्रमित

मुंबई : महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत व ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों का इलाज उनके घर में ही जारी है। इन दोनों मंत्रियों ने उनके संपर्क में आने वालों से अपना-अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत की तबीयत गुरुवार को ही खराब थी। इसी वजह से उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। शुक्रवार को सुबह उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसलिए नितिन राऊत नागपुर में ही इलाज करवा रहे हैं। नितिन राऊत ने उनके संपर्क में आनेवालों को भी कोरोना जांच करने की अपील की है।

महाराष्ट्र के ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ की भी आज सुबह कोरोना जांच की गई थी। यह रिपोर्ट दोपहर में पाजिटिव आई है। इसलिए हसन मुश्रीफ कोल्हापुर में इलाज करवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button