Loksabha Elections 2024: इस हाईप्रोफाइल सीट पर मां के लिए जोरदार प्रचार कर रही है पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी, आइए जानते हैं कौन है वो

लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है, ऐसे में सभी उम्मीदवार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कई उम्मीदवारों के बच्चे भी अपने मां बाप के लिए पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में यूपी की एक ऐसी ही हाई प्रोफाइल सीट है, जहां पर एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी अपनी मां के लिए पसीना बहा रही है

लोकसभा चुनाव अपने पूरे शबाब में है। दो चरणों के चुनाव के बाद अब अगले चरण की तैयारी हो चुकी है। ऐसे में कई बच्चे ऐसे हैं जो अपने मां बाप की वैतरणी पार कराने के लिए चुनाव मैदान में पसीना बहा रहे हैं। ऐसे ही एक सीट है मैनपुरी, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पोती और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव अपनी मां डिंपल यादव के लिए जमकर पसीना बहा रही है। अदिति को घुड़सवारी का भी शौक है और वह अक्सर घुड़सवारी करते देखी जाती रही हैं।

अदिति यादव जमकर कर रही हैं प्रचार

अपनी मां डिंपल यादव के लिए अदिति यादव यादव इस समय खूब पसीना बहा रही हैं। वह लगभग एक दिन में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं। और लोगो से अपनी मां डिंपल यादव को जिताने के लिए भावुक अपील कर रही हैं। अदिति यादव  महिलाओं से खूब मिल रही हैं। वहीं वह मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। मिडियाकर्मियों के काफी प्रयास के बाबजूद भी उन्होंने इंटरव्यू देने से मना कर देती हैं। अदिति यादव सोशल मीडिया की जबरदस्त फैन हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर अदिति यादव के 3.66 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वहीं एक्स पर पर इनकी संख्या 3.06 लाख है।

भाजपा ने जयवीर सिंह को दिया है टिकट 

भाजपा ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को मैनपुरी से टिकट दिया है। ग्राम प्रधानी से राजनीति की शुरूआत करने वाले जयवीर सिंह का वहां की स्वजातीय लोगों में अच्छी पकड़ है। और वह वहां से लगातार जीतते भी आए हैं। लेकिन इस बार मामला अलग है। क्योंकि इस बार सपा ने डिंपल यादव को चुनावी रण में उतारा है। डिंपल यादव MY फैक्टर के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में हैं। और पिछले कई चुनावों से मैनपुरी में सपा उम्मीदवार ही जीतते आए हैं। इसके पहले 2019 के चुनाव में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव इस सीट से सांसद चुने गए थे। लेकिन उनके स्वर्गवास के बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने वहां से बाजी मार ली।

Related Articles

Back to top button