Lok Sabha Elections 2024: दक्षिण से एक बार फिर भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, जाने पूरा मामला

लोकसभा चुनाव की हलचल को चारों ओर महसूस किया जा सकता है, इस चुनाव में भाजपा का पल्ला भरी दिख रहा है, लेकिन भारत के ऐसे कुछ राज्य हैं जहां सर्वे होने के बाद तस्वीर धुंधली पड़ गई है। अबकी बार 400 पर लक्ष्य रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का फोकस इस बार दक्षिण भारत पर है।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार ( 15 अप्रैल) को दक्षिण भारत के दौरे पर जा रहे हैं। वह दक्षिण के 2 राज्य केरल और तमिलनाडु में जनसभाएं करेंगे। इस बीच चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को दोनों राज्यों से बड़ा झटका मिला है। कुछ समय पहले BJP दोनों राज्यों में कमल खिलाती दिख रही थी, हालांकि, अब दोनों राज्यों में बीजेपा का खाता खुलता दिखाई नहीं दे रहा है। मालूम हुआ है की एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार केरल और तमिल नाडु दोनों ही राज्यों में भाजपा का कमाल खुलने की आसार बहुत कम है। केरल के सभी 20 सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिलती दिखाई दे रही है। वही तमिल नाडु में भी इंडिया अलायंस आगे है, उन्हें यहां से सभी 39 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के अनुसार दक्षिण में एक बार फिर से भाजपा का कमाल न खिलता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button