विद्यालयों में दिखेगा चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण , जानिए कहां-कहां दिखेगा सीधा प्रसारण।

उत्तर प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  अपने चंद्र मिशन 3 के रूप में इतिहास रचने में कुछ समय बाकी है। इसरो के अनुशार चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर आज शाम करीब 06 : 04 बजे चंद्रमा पर कदम रखेगा।इसरो ने कहा है कि मिशन तय समय पर होगा। यूपी के स्कूलों और मदरसों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के पूरे घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा।‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट के अलावा ISRO यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर होगा।इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित ज्यादातर टीवी चैनल्स इसका प्रसारण करेंगे।

चंद्रयान-3 के उतरने की पूरी प्रक्रिया को नेहरू कई मंचों पर यह लाइव देखा जा सकता है।यूपी के स्कूलों और मदरसों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएग। वहीं, मदरसों को लेकर अल्पसंख्यक मंत्रालय ने आदेश जारी किए हैं।

सरकार की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक, 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक स्कूल खोले जाएंगे। बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. इस दौरान सभी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के साथ सभी शिक्षक भी शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज