भारत में कोरोनावायरस के 172 मामले, यहां जाने किस राज्य में कितने संक्रमित

देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोग दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कल तक को आंकड़ा 157 था आज वो 172 हो चुका है। जिसमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 16 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है। देश में इस समय कोरोनावायरस संक्रमित 153 लोग हैं। वहीं कोरोना वायरस से महाराष्ट्र का सबसे बुरा हाल है। आज महाराष्ट्र में दो नए केस सामने आए है। 22 साल की युवती, जो कि लंदन से आई थी। उसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। वहीं उल्हासनगर में 45 साल की महिला का रिज्ल्ट भी पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि वह दुबई से भारत लौटी थी  महाराष्ट्र में अब तक 47 केस सामने आ चुके हैं।

वहीं चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस मिला है। एक युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रविवार को ही युवती इंग्लैंड से आई थी। उसे जीएमसीएच-32 में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

बता दें कि कोरोना कल रात दिल्ली में एक संदिग्ध मरीज ने  खुदकुशी कर ली थी। पंजाब का रहने वाला शख्स कल ही ऑस्ट्रेलिया से लौटा था और सिर दर्द की शिकायत पर दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खास बात है कि उसमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।

वहीं आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का दूसरा पॉजिटिव केस आया है। प्रकाशम जिले में एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया। इससे पहले नेल्लोर जिले में एक संक्रमित शख्स मिला है।

देशभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोग

महाराष्ट्र – 47
आंध्र प्रदेश – 2
दिल्ली – 10
हरियाणा – 17
कर्नाटक – 14
केरल – 27
पंजाब – 2
राजस्थान – 7
तमिलनाडु – 1
तेलंगाना – 13
जम्मू-कश्मीर – 4
लद्दाख – 8
उत्तर प्रदेश – 17
उत्तराखंड – 1
ओडिशा – 1
पश्चिम बंगाल -1

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी कोरोना वायरस के कारण बने हालात और इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों, सरकार की तैयारियों को लेकर बात कर सकते हैं। पीएम मोदी का यह संबोधन आज रात 8 बजे होगा।

Related Articles

Back to top button