ऋषि कपूर के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर, नेता अभिनेताओं ने ट्वीट कर जताया शोक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बॉलीवुड को तमाम बड़ी फिल्में देने वाले ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। सबसे पहले इसकी जानकारी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी। पूरा देश में इस समय शोक की लहर है। 2 दिन में देश ने दो बड़े सितारे खो दिए हैं। वही इस पर सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कीवो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।

वहीं दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर के निधन पर एक के बाद एक 2 ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि क्या कहूं क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। यह दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

वहीं दूसरे ट्वीट में लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर और उनकी अपनी फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में ऋषि कपूर लता मंगेशकर की गोद में है। ऋषि कपूर इसमें बहुत छोटे हैं। वही ट्वीट में लता मंगेशकर ने लिखा है कि कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी यह तस्वीर भेजी थी वह सब दिन सब बातें याद आ रही है मैं शब्दहीन हो गई हूं

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि “भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, वह बहुत याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर लिखा कि “अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। कितना भयानक नुकसान हुआ .. शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर लिखा कि अभिनेता RishiKapoor का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऋषि कपूर के निधन पर लिखा कि “युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है… भावभीनी श्रद्धांजलि!
उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी: ‘चल कहीं दूर निकल जाएं…’”

Related Articles

Back to top button