बड़ी खबर: Gen-Z ने भाजपा कार्यालय फूंका, CRPF की गाड़ी जलाई.. लद्दाख में मुस्लिम-बौद्धों का हिंसक आंदोलन!

लद्दाख के लेह में बुधवार, 24 सितंबर 2025 की रात राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी युवाओं ने हिंसक रूप धारण कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय पर हमला किया और इसे आग के हवाले कर दिया। इसी दौरान पुलिस वैन को भी जला दिया गया। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस हिंसा की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

प्रदर्शनकारियों की मांगें स्पष्ट हैं:

  1. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए।

  2. लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए।

  3. लद्दाख में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर दो की जाए।

  4. लद्दाख की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिया जाए।

10 सितंबर से जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथी भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद आंदोलन और तेज हो गया और स्थानीय युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और सीआरपीएफ की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। घटना के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए।

कैसे हिंसा भड़की ?

  • सोशल मीडिया से भीड़ जुटाई: आंदोलनकारियों ने मंगलवार की रात को 24 सितंबर को लद्दाख बंद का आह्वान किया था। भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। लोगों से लेह हिल काउंसिल पहुंचने की अपील की। इसका असर दिखा और बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।
  • पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प: लेह हिल काउंसिल के सामने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा रखे थे। जब आंदोलन कारी आगे बढ़े तो पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, लेकिन भीड़ ने पुलिस की गाड़ी जलाई और तोड़फोड़ की।

प्रशासन और केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया

केंद्र सरकार ने 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता का आह्वान किया है। इस वार्ता में लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के सदस्य शामिल होंगे। प्रशासन ने स्थानीय नेताओं से सहयोग की अपील की है ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा जा सके।

Related Articles

Back to top button