कोविड-19 समन्वय तथा सुरक्षा के मुद्दे पर यूरोपीय संघ की बैठक आज

ब्रसेल्स,  यूरोपीय संघ में शामिल 27 देशों के नेता फरवरी के आखिर में कोविड-19 समन्वय तथा सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। यह बैठक वर्चुअल तरीके से होगी। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के प्रवक्ता बारेंड लेट्स ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “25 फरवरी के दोपहर तीन बजे से मिशेल की अध्यक्षता में कोविड-19 समन्वय के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के 27 देशों के नेताओं की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन का सपना फेंल, जिम्मेदार ही नहीं कर रहे अपना काम

वहीं 26 फरवरी के सुबह नौ बजे से संघ के सदस्य देशों के नेता रक्षा तथा सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।” उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की इस साल यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले संघ की 21 जूनवरी को बैठक हुई थी।

Related Articles

Back to top button