खौफनाक Video: टोल नाका तोड़कर भागे बाइक सवार की मौत, घटना CCTV में कैद.. सेकंडों में गई जान!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों का एक भीषण हादसा सामने आया। बाइक पर सवार तीन युवक टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान अमन जांगड़े के रूप में
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अमन जांगड़े (24), निवासी पाली के रूप में हुई है। घायल युवकों में से जोहार सिंह का इलाज कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं, दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए बिलासपुर रेफर किया है।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को अमन जांगड़े अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से कटघोरा गया था। शाम करीब 5 बजे तीनों युवक घर लौट रहे थे। इस दौरान रजकम्मा टोल नाके पर उनकी बाइक तेज रफ्तार में बैरियर तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी।
कोरबा: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई 1 की मौत, LIVE फुटेज आया सामने | Korba Accident
.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा टोल गेट पर तेज रफ्तार बाइक टोल गेट के बूम बैरियर से टकराई और खंभे से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में बाइक… pic.twitter.com/lVLR4vZQi3— BSTV MP-CG (@BSTVdigital) September 29, 2025
सिर और शरीर पर गंभीर चोटें
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 112 को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
एक युवक को बिलासपुर रेफर
डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। जोहार सिंह का इलाज कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। वहीं, दूसरे घायल को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर देखभाल के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
टोल नाके पर कर्मचारियों ने बताई पूरी घटना
टोल कर्मचारियों ने बताया कि बाइक सवारों ने रफ्तार कम करने की कोशिश नहीं की। वे सीधे बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए। कर्मचारियों ने बताया कि बाइक के लिए अलग से बूम बैरियर लगा था, जहां अन्य लोग आसानी से निकल रहे थे, लेकिन मृतक और उसके साथी लापरवाही में सीधे बैरियर से भिड़ गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



