जाने क्यो हेमन्त से मास्टर विराट माकन ने मुलाकात की

रांची,  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले सात वर्षीय मास्टर विराट माकन ने गुरूवार को मुलाकात की।

रांची के पंजाबी मोहल्ला नामकुम रेलवे स्टेशन निवासी विराट ने 75 से दो तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में उल्टा सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। विराट देश का ऐसा पहला बच्चा है, जिसने यह कारनामा कर दिखाया।

ये भी पढ़ें-चिकित्सा विभाग ने ‘ ई- संजीवनी मोबाईल एप ‘ सक्रिय किया

मुख्यमंत्री ने विराट को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विराट की माँ शिल्पी माकन और पिता गगन माकन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button