जानिए क्या अखिलेश करेंगे शिवपाल को बर्थडे wish

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव का 16 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन जन्मदिन मनाया जाएगा, शिवपाल का इस बार का जन्मदिन उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों के लिए काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, इसके पीछे 2022 की बड़ी राजनीति है, अब आपको हम बताते हैं कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर राजनीतिक पंडितों की निगाहें टिकी हुई है, सबके जहान में यह सवाल बार-बार उठ रहा है।

क्या इस बार अखिलेश अपने चाचा यानी शिवपाल को बर्थडे wish करेंगे या नहीं, क्योंकि कहीं ना कहीं इस बर्थडे wish से इस बात के कयास लगाए जाएंगे कि आने वाले समय में चाचा और भतीजा 2022 के चुनाव में साथ होंगे या अलग 2022 के चुनाव में उतरेंगे, राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा काफी तेज है वहीं दूसरी तरफ दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी शिवपाल और अखिलेश अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार संगठन में काम कर रहे हैं, सूत्रों की माने तो अखिलेश और शिवपाल अलग होने के बाद भी कई बार आपस में बात कर चुके हैं,

ये भी पढ़ें-योगी सरकार का अंतिम बजट 22 फरवरी को पेश किया जायेगा

कई बार नेता जी ने बात कराई तो कई बार परिवार के अलग-अलग लोगों ने, इस बार का शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनाएंगे वहीं दूसरी तरफ अखिलेश और शिवपाल के करीबियों की मानें तो दोनों तरफ से संकेत सकारात्मक आ रहे हैं जिससे यह लग रहा है कि इस बार अखिलेश शिवपाल को जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं और आने वाले समय में शिवपाल और अखिलेश एक बार फिर से एक मंच पर दिखाई दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button