जानें यूपी को गर्मी से कब मिलेगी कुछ राहत, मौसम विभाग ने कही ये बात

अगले कुछ दिनों तक इन राज्‍यों में लोगों को हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ेगा

लखनऊ:  प्रदेशभर में गर्मी ने तबाही मचा रखी है। वही गर्मी को लेकर एक खुशखबरी है।  उत्‍तर प्रदेश समेत उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में लोगों को आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। दिल्‍ली सहित कई शहरों में बारिश होने का भी मौसम विभाग का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। यानी अगले कुछ दिनों तक इन राज्‍यों में लोगों को हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लखनऊ में आज न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री रह सकता है। विभाग ने गाजियाबाद में न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्‍मीद जताई है। उधर, मेरठ में अप्रैल के आखिर तक भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों को मई के शुरुआती दो दिनों ने बड़ी राहत दी है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने और नम हवाओं के मैदानों तक आने से दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। लू पर भी ब्रेक लग गया है।

आज और कल मौसम का सुकून और बढ़ेगा

मौसम में राहत का यह दौर अभी जारी रहने के आसार है। आज और कल मौसम का सुकून और बढ़ेगा। 48 घंटे तक आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं। मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में आज आंधी एवं बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को आंधी-बारिश का दौर राजस्थान और हरियाण तक सीमित रहा।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मेरठ में दिन का तापमान 36.8 और रात का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक जबकि रात का सामान्य दर्ज हुआ। रविवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। सोमवार को एक्यूआई 182 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।

Related Articles

Back to top button