जानिए पंजाब और हरियाणा में कैसा होगा मौसम

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घने से अति घने तथा उत्तरपश्चिम राजस्थान में अलग अलग इलाकों में घने कोहने का अनुमान है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, पूर्व मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में दूर-दराज स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1़ 6 से 3़ 0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

देश के मैदानी इलाकों में नारनौल (हरियाणा) में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उत्तराखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को 08़ 30 बजे से 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा तथा उत्तर पश्चिमी राजस्थान, बिहार के अलग-अलग इलाकों में गुरूवार को सुबह 08़ 30 बजे घना कोहरा छाया रहा।

अमृतसर, लुधियाना, हिसार, भिवानी और गंगानगर में 25 मीटर, करनाल और भागलपुर में 50 मीटर,

पटियाला में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।

उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ आंधी और तूफान

तथा बारिश के साथ ओले पड़ने का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण गुजरात , कोंकण, गोवा, तेलंगाना, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में अगले 24 घंटों के दौरान बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।

Related Articles

Back to top button