जानिए भाजपा के विस चुनाव के बारे में

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए महामंथन आज से धर्मशाला में शुरु हो गया । इसमें शिरकत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंच गए हैं। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से उतरने पर वन मंत्री राकेश पठानिया व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वे शीला चैक में होटल डी पोलो के लिए रवाना हो गए, यहां पर वे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का बैठक का शुभारंभ करेंगे।

इससे पहले होटल डी पोलो में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रारंभ हो गया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी रामस्वरूप शर्मा उपस्थित है।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ संगठन के पदाधिकारियों, मंत्रियों और निगम व बोर्ड के अध्यक्षों की बैठक भी होगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button