यूपी में मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म – पत्नी सायमा बनी सौम्या, बेटी उर्वा अब उर्विजा.. वजह आपको चौंका देगी!

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक मुस्लिम परिवार ने वसुधैव कुटुम्बकम् — “संपूर्ण विश्व एक परिवार है” — की भावना से प्रेरित होकर सनातन धर्म अपनाया। यह धार्मिक अनुष्ठान बुधवार को मंझनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।

परिवार के सभी सदस्यों ने बदले नाम

पुरखास गांव के निवासी मेहदी अली ने अब अनुज प्रताप सिंह नाम धारण किया। उनकी पत्नी सायमा अब सौम्या अनुज सिंह और बेटी उर्वा अब उर्विजा अनुज सिंह के नाम से जानी जाएंगी। धर्म परिवर्तन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, हवन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

‘हिंदू धर्म का दर्शन हमें गहराई से प्रभावित करता है’

अनुज प्रताप सिंह, जो वन अंब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं, ने कहा —

“हिंदू धर्म का सार्वभौमिक दर्शन हमें गहराई से प्रभावित करता है। वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखने की प्रेरणा देती है। हमने यह निर्णय परिवार की पूर्ण सहमति से लिया है और अब हम हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करेंगे।”

‘किसी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं’

हिंदू रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा —

“यह कार्यक्रम धार्मिक सहिष्णुता और मानवता का प्रतीक है। हम किसी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं डालते। जो लोग सच्चे मन से आस्था के साथ आते हैं, उनका स्वागत किया जाता है।”

अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद भी वे अपने सामाजिक कार्य — वृक्षारोपण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखेंगे।

सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी

मंदिर परिसर में हुए इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर वेद प्रकाश सत्यार्थी, दीपक मौर्य, शिवम पांडेय, भुवनेश्वर तिवारी, विपिन यादव, हर्षित मिश्रा, आशीष कुमार, उमेश गुप्ता, अजय सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button