BJP पर कमलनाथ का हमला:पूर्व CM बोले- जोबट, पृथ्वीपुर में चुनाव जीता नहीं, लूटा गया

रैगांव में हमने 313 में से 200 बूथ जीते

कमलनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आभार जताने के लिए रैगांव पहुंचे।

मप्र में विधानसभा और लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणामों को लेकर कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। रैगांव पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि बीते 5 महीने में कई उपचुनाव हुए, लेकिन जोबट, पृथ्वीपुर की कहानी अलग है। वहां चुनाव जीता नहीं लूटा गया है। हमने रैगांव में 313 में से 200 बूथ जीते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि रैगांव को भाजपा का गढ़ कहा जाता था, लेकिन लोगों ने साबित किया कि रैगांव की जनता सीधी है, बेवकूफ और बिकाऊ नहीं। भाजपा उन्हें खरीद नहीं सकती। शिवराज सिंह चुनाव नतीजों के बाद घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन पुरानी घोषणाओं का क्या होगा? वे झूठी घोषणाओं में माहिर हैं।

भोपाल हादसा, दबाने-छिपाने की राजनीति
कमलनाथ ने कहा कि अभी भोपाल में 12 बच्चों की मौत हो गई। डेढ़ सौ बच्चे थे, 40 का पता है, सरकार कहती है सिर्फ 4 मरे। ये दबाने-छिपाने की राजनीति है। रोजगार, किसान, युवाओं की बात छोड़कर 2019 में मोदी राष्ट्रवाद की बात करने लगे। महंगाई से सब परेशान हैं। कमर ढीली मत कर लीजिएगा, 2023 में फिर चुनाव है। आपको फिर कांग्रेस का झंडा विधानसभा में लहराना है।

भाजपाइयों की उल्टी गिनती शुरू
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि ये कल्पना से बड़ी रैगांव क्षेत्र के हर मतदाता और कार्यकर्ता की जीत है। इस चुनाव ने दिखाया है कि अगर कांग्रेस के नेता कमर कस लें और आज से कमलनाथ के नेतृत्व में काम पर लग जाएं तो 2023 में कांग्रेस की जीत होगी। आज किसान, युवा, अधिकारी कोई खुश नहीं है, सिर्फ भाजपाई खुश हैं। अब उनकी भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button