झारखण्ड : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले रघुवर दास ,उठाया ये मुद्दा

 

रांची: झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास (Raghuvar Das) ने आज केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर. के. सिंह मुलाकात कर दामोदर नदी घाटी परियोजना (dvc) का मामला उठाया। श्री दास के डीवीसी का मामला उठाये जाने पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण झारखंड के छह जिले प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में राज्य सरकार राजनीति कर रही है। उसकी मंशा लोगों को बिजली मिले इसमें नहीं बल्कि राजनीति करने में है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि राज्य सरकार खुद उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूल रही है, लेकिन बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। इसके साथ ही डीवीसी के बारे में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button