एक के बाद एक 12 विधायकों के इस्तीफे! पटरी से उतरी कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर संकट गहरा गया है | रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस और जेडीएस के 12 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है | कर्नाटक में गहराए राजनीतिक संकट को देखते हुए कांग्रेस महासचिव केके वेणुगोपाल कर्नाटक के लिए रवाना हो गए है | 12 विधायकों का इस्तीफा विधानसभा स्पीकर के पास भेजा गया है, हालांकि खबर है कि स्पीकर विधानसभा में मौजूद नहीं हैं | कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कर्नाटक सरकार पर बढ़े संकट को देखते हुए सभी विधायकों और नगर सेवकों की एक आपात बैठक बुलाई है |

कांग्रेस और जेडीएस के आठ विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक में राजनीतिक संकट गहरा गया है | कर्नाटक में सरकार बने अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं और सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं| कांग्रेस के विजयनगर विधायक आनंद सिंह और गोकके विधायक राजेश जरकीहोली ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे दिया था | इन दो इस्तीफों के बाद कर्नाटक में कांग्रेस के अब 77 विधायक बचे थे जबकि जेडीएस के पास 37 विधायक बचे हैं |

Related Articles

Back to top button