जावेद अख्तर ने दिल्ली हिंसा पर किया अटपटा ट्वीट, दिल्ली हिंसा पर कर दी धर्म की राजनीति !

दिल्ली हिंसा में लगभग 35 लोगो की जान जा चुकी है। वहीं मरने वालो में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल और आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा भी हैं। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने उनकी हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी नेता ताहिर हुसैन पर लगाया है। इतना ही नहीं ताहिर हुसैन के घर की छत से पत्थरबाजी भी कि है थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। वहीं दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के घर को सील भी कर दिया है। जिसके बाद कलाकार और गायक जावेद अख्तर ने ट्वीट कर इस मामले को धर्म को राजनीति से जोड़ दिया है। हालाकि उन्होंने सीधे सीधे ये बात नहीं कही है।

जावेद अख्तर ने कहा कि कई लोग मारे गए, कई घायल हुए, इतने सारे घर जला दिए गए, कई दुकानों को लूट लिया गया, बहुत से लोग बेसहारा हो गए लेकिन पुलिस ने केवल एक घर को सील कर दिया और उसके मालिक की तलाश की। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस को सलाम।

जावेद अख्तर का कहना है कि इतने सारे लोग मारे गए लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक कि ही गिरफ्तारी की है और संयोग से उसका नाम ताहिर है। बता दें कि जावेद अख्तर पहले भी कई बार ऐसे बयान देते रहे है। जावेद अख्तर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भी खड़े हुए थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने अब तक कई गिरफ्तारी कर ली है। वहीं जावेद अख्तर ने इस मामले पर विवादित ट्वीट कर दिया है। जिसके बाद ट्विटर पर जावेद अख्तर को लोगो ने बहुत खरी खोटी भी सुनाई है।

बता दें कि ताहिर हुसैन की छत पर से लोगो ने पत्थरबाजी की। IB कांस्टेबल अंकित शर्मा जिनकी मौत दिल्ली दंगो में हुई है उनके परिवार वालों ने ताहिर हुसैन पर आरोप लगाया है को उन्होंने उनके बेटे की हत्या कारवाई हैं। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने तो ताहिर हुसैन को पार्टी से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने ताहिर हुसैन के घर को भी सील कर दिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है को ताहिर हुसैन के घर से कई ऐसे सामान भी मिले है जिससे ये पता चलता है कि वे इस हिंसा में शामिल थे। हालाकि ताहिर हुसैन का कहना है कि जिस समय उनके इलाके के थोड़े हालत खराब हुए थे तो वह अपने इलाके से निकाल गए थे।

Related Articles

Back to top button