स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मियों को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड, देखिए लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कारों और सर्विस अवार्ड दिए गए। गृह मंत्रालय के अनुसार 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 80 को राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए और 631 को पुलिस पदक दिया गया। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अवार्ड जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मियों को मिले हैं। लिस्ट में उत्तर प्रदेश का भी नाम है। जम्मू कश्मीर तो जम्मू-कश्मीर में 81 को गैलेंट्री, 1 को राष्ट्रपति पदक और 12 को पुलिस पदक दिए गए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश में 23 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री,न 6 को राष्ट्रपति पदक पर 73 को पुलिस मेडल दिया गया। वही इस लिस्ट में महाराष्ट्र से 14 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री, 5 को राष्ट्रपति पदक और 39 को पुलिस पदक दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 94 जवानों को पुरस्कार दिए गए। यूपी के 102 जवान सम्मानित किए गए।  गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार आंध्र प्रदेश के 16, अरुणचाल के 4, असम के 21, छत्तीसगढ़ के 14, गोवा के 1, गुजरात के 19, हरियाणा के 12, हिमाचल प्रदेश के 4, झारखंड के 24, कर्नाटक के 19, केरल के 6, मध्य प्रदेश के 20 जवानों को सम्मानित किया गया।

ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में नजर डालें तो पता चलता है कि सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों को अवार्ड जो मिले हैं वह उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से अपराध बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए हर कोई आश्चर्यचकित भी है। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अवार्ड लिए हैं।

इसके साथ ही सीबीआई से 32 और राष्ट्रीय जांच एजेंसी से 5 अफसर सम्मानित किए गए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के 58, मणिपुर के 7, मिजोरम के 3, नगालैंड के 2, ओडिशा के 14, पंजाब के 15, राजस्थान के 18, सिक्किम के 2, तमिलनाडु के 23, तेलंगाना के 14, त्रिपुरा के 6, उत्तराखंड के 4, पश्चिम बंगाल के 21 जवानों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पुरस्कार दिए गए।

केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से 2, चंडीगढ़ से 1, दिल्ली से 35, लक्ष्वद्वीप से 2 और पुड्डुचेरी के 1 पुलिसकर्मी को सम्मानित किए गए। वही बहुत से ऐसे भी राज्य हैं जहां यह पुरस्कार पुलिस कर्मियों को नहीं मिला है। गैलेंट्री अवार्ड सबसे ज्यादा जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले है। वही उत्तर प्रदेश इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा लेकिन गुजरात जैसे राज्य में यह अवार्ड किसी पुलिसकर्मी को नहीं मिला है जो आश्चर्यचकित करने वाला है। आइए आपको बताते हैं वह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जहां कि पुलिसकर्मियों को यह अवार्ड नहीं मिल पाया है।

अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरला, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़ लक्षदीप, पांडुचेरी, असम।
यह वह राज्य है जहां के पुलिस कर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button