5-5 उपमुख्यमंत्री!!!! जगन बाबू माजरा क्या है?

जगनमोहन रेड्डी, साउथ का ये सुपरस्टार नेता भारतीय राजनीति ऐसा करने जा रहा है… जो आज से पहले कभी नहीं हुआ… समाज के हर तबके को जोड़ते हुए जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र में 5 उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है… जी हां 5 उपमुख्यमंत्री… ऐसा करने वाला आंध्र प्रदेश देश पहला राज्य बन गया है… जो 5 उपमुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने बनाए हैं… वे अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, कापू और अल्पसंख्यक समुदाय से हैं…

रेड्डी का सबका साथ-सबका विकास

जगन मोहन रेड्डी ने ये फैसला समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने के लिए किया है.. ताकि आंध्र प्रदेश के लोगों को ये न लगे की सत्ता में उसकी भागीदारी नहीं है… साथ ही जगनमोहन रेड्डी ने अपने सभी विधायकों से लोगों की समस्याओं को लेकर सावधानी से काम करने के लिए कहा… क्योंकि इस वक्त लोगों की निगाहें सरकार के प्रदर्शन पर हैं…. जनता को वाईएसआरसीपी की सरकार और पिछली सरकार के बीच अंतर दिखना चाहिए… ढाई साल के बाद जगन मोहन रेड्डी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे…

मोदी की आंधी, रेड्डी की सुनामी

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी की आंधी चली… वहीं आंध्रप्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की सुनामी चली… जगनमोहन रेड्डी का अंदाज साउथ के सुपरस्टार सा लगता है… जिन्होंने आंध्र में चंद्रबाबू की नायडू को सत्ता से उखाड़ फेंका… जिस मोदी लहर में बीजेपी ने देश में 303 सीटें जीती वो भी जगनमोहन रेड्डी के आगे फीकी पड़ गई… रेड्डी की वाईएसआर ने राज्य की 175 में से 151 सीटें जीती… और लोकसभा की 25 में से 22 सोटों पर कब्जा कर लिया… और देखते ही देखते कांग्रेस के विरोध में तपकर निकला एक नेता आंध्र का मुख्यमंत्री बन गया…

Related Articles

Back to top button