Israel-US-Iran War: मिडिल ईस्ट में संघर्ष तेज़, ईरान ने अरामको पर हमला किया

ईरान ने 15 से अधिक अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया ट्रंप ने ईरानी सैन्य अधिकारियों को हथियार डालने की चेतावनी दी अहमदीनेजाद जिंदा, ग्लोबल टाइम्स का दावा

Iran crisis: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग तेज़ हो गई है। ईरान ने दावा किया है कि बीते 24 घंटे में उसने 15 से ज्यादा देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि अमेरिका और इज़राइल चाहते हैं कि युद्ध जल्द बंद हो, लेकिन ईरान ने साफ़ कर दिया है कि वह किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा और अपना इंतकाम पूरा करेगा। इस बीच, ईरान ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफ़ायनरी अरामको पर हमला भी किया।

 

ट्रंप का ईरान को चेतावनी संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सैन्य अधिकारियों से कहा है कि वे हथियार डाल दें, वरना उन्हें मौत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। ट्रंप ने वीडियो संदेश में कहा कि यह बहुत भयावह परिणाम हो सकते हैं और सुरक्षा की पूरी गारंटी अमेरिका देगा।

 

अहमदीनेजाद जिंदा, चीन के ग्लोबल टाइम्स का दावा

चीन के बड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद यूएस-इज़राइल हमलों में सुरक्षित हैं। अखबार ने उनके करीबी सहयोगी के हवाले कहा कि “मैं उनसे संपर्क में हूं, सब ठीक है।” इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत की खबर आई थी, जो अब गलत साबित हुई।

Related Articles

Back to top button