टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, क्या अतीक की मौत से जुड़ा है मामला

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर बीती रात एक अन्य कैदी ने रॉड से हमला कर लिया। गंभीर रूप से घायल टिल्लू ताजपुरिया को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करने वाले कैदी का नाम योगेश टुंडा है।उस पर कई केस चल रहे थे। माना जाता था कि गोगी गैंग से उसकी दुश्मनी थी और गोगी की हत्या के पीछे भी टिल्लू का हाथ था। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी टिल्लू की दुश्मन बन गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार उसे धमकियां दी थी।

कहा जा रहा है कि अतीक अहमद की हत्या जिगाना पिस्तौल से हुई थी, जिससे सनी ने गोलियां चलाई थीं। यह जिगाना पिस्तौर सनी को गोगी गैंग से मिली थी और गोगी गैंग तक टिल्लू ने सप्लाय की थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद पता चलेगा की हत्या के पीछे क्या वजह है।

Related Articles

Back to top button