IPL 13 का जारी हुआ स्केड्यूल, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

 

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का स्केड्यूल आज जारी कर दिया गया है। आईपीएल का ये सीजन इस बार भारत में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। जिसके लिए सभी टीम यूएई पहुंच भी गई हैं। यह मुकाबला 19 सितंबर से शुरू होने वाला है। बता दे कि पहला मुकाबला अबू धाबी में खेला जाए। यह मुकाबला पिछली बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स इस बार पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी की इस टीम से उनके सभी फैंस को बहुत आज है क्योंकिमहेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया है और अब उन्हें आईपीएल में खेलते देखना उनके फैंस चाहते हैं। ऐसे में यह मुकाबला टक्कर का होने वाला है।

वहीं इसके बाद रविवार 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होगा। सोमवार 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुबई में भिड़ेंगे। आइए आपको दिखाते हैं आईपीएल का पूरा स्केड्यूल :

Related Articles

Back to top button