कृषि कानून के विरोध में इनेलो ट्रैक्टर यात्रा कल

चंडीगढ़, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दूसरी ट्रैक्टर यात्रा 20 जनवरी बुधवार को सुबह दस बजे तोशाम से शुरू होगी।


इस यात्रा में लगभग एक हजार ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान शामिल होंगे। यह यात्रा बाढड़ा, कादमा, दालमवास होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद 21 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत नारनौल से की जाएगी और रेवाड़ी होते हुए इनेलो नेता मसानीपुर बैराज धरना स्थल पर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें –खाद्य तेलों में उबाल, दालों में घटबढ़, चीनी नरम


इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला किसानों के समर्थन में 22 से 24 जनवरी तक ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। 22 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत सुबह दस बजे पिंजौर से करते हुए पंचकूला, बरवाला, शहजादपुर, नारायणगढ़, सढ़ौरा, बिलासपुर, जगाधरी होते हुए रात्रि विश्राम यमुनानगर में होगा।

23 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत रादौर से होकर लाडवा, रैतखाना, भादसो चौक, नीलोखड़ी, तरावड़ी, काछवा, करनाल होते हुए रात्रि विश्राम घरौंडा में होगा। वहीं 24 जनवरी को घरौंडा से इस यात्रा का शुभारंभ होगा जो फूरलक, गगसीना, मुनक, धर्मगढ़ चौक, कवी, मतलौडा, इसराना, समालखा और गन्नौर होते हुए सिंघु बार्डर तक जाएगी।

Related Articles

Back to top button