सनातन संस्कृति से प्रभावित होकर डॉक्टर ने इस्लाम धर्म छोड़ा अपनाया हिंदू धर्म।

असम: असम में हिंदू धर्म अपनाने वाली एक मुस्लिम महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उसकी जान को खतरा है। और उसके परिवार वाले जबरदस्ती उसकी शादी एक मौलाना से कराने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉक्टर अलीमा अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने वाली असम की एक मुस्लिम महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उसे अपने परिवार से जान से मारने की धमकी मिल रही है। महिला ने एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि उसे अपने परिवार से जान से मारने की धमकी मिल रही है और वे उसे एक मौलवी से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मामले की जांच के आदेश दिए और अधिकारियों से कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करने को कहा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर महिला का वीडियो साझा किया।

डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत डॉ. अख्तर ने कहा कि वह अपने वर्तमान जीवन में खुश हैं और अपने परिवार से दूरी बनाए रखना चाहती हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह को मामले की जांच करने को कहा है।राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button