Video: Ex-गर्लफ्रेंड को स्कूटी से जानकर मारी टक्कर, उड़कर दीवार से टकराई, घटना CCTV में कैद!

इंदौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी एक्टिवा से महिला को जानबूझकर टक्कर मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
आरोपी ने महिला को जानबूझकर मारी टक्कर
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक स्कूटी से महिला का पीछा करता है। महिला ने आरोपी पर पत्थर फेंकने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद युवक तेजी से अपनी एक्टिवा से महिला को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर बुरी तरह गिर जाती है और उसके सिर पर गंभीर चोट लग जाती है। आरोपी मौके से फरार हो गया।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के तुरंत बाद महिला ने हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उसे जानबूझकर टक्कर मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के हरिनगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी एक्टिवा स्कूटी से एक महिला को जानबूझकर टक्कर मार देता है. महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है.आरोपी की पहचान राजेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है. वह एक निगरानीशुदा बदमाश है. pic.twitter.com/k7XSwohm7v
— Abhishek Kumar (@pixelsabhi) September 25, 2025
आरोपी राजेंद्र चौरसिया निकला शातिर बदमाश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है। वह एक निगरानीशुदा बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से 8 से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रिश्ते के विवाद से जुड़ा मामला
जांच में यह भी पता चला कि महिला और आरोपी लंबे समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ समय पहले महिला ने आरोपी से अलग होने का फैसला किया और काम करने बाहर चली गई थी। इंदौर लौटने के बाद आरोपी ने महिला से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया और आखिरकार उसे स्कूटी से टक्कर मार दी।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।



