कोरोना वायरस से मरने वालों में भारत की मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम : स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

विश्व पुराना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक भारत में 70000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि भारत सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। देश में इस समय लॉक डाउन तीन लगाया हुआ है बावजूद इसके भारत में कोरोनावायरस के मामले पहले से तेज बड़े हैं। लॉक डाउन 3 में पहले से ज्यादा कोरोनावायरस के मामले बढ़े हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का मानना है कि भारत में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जैसा कि हम लगातार देख रहे हैं, हमारी रिकवरी रेट हर रोज बेहतर हो रही है। आज हमारी रिकवरी दर 31.7% है। यानी भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों को तेजी से ठीक किया जा रहा है। यह रेट तेजी से बढ़ रहा है। जहां पहले यह 29 प्रतिशत था तो अब यह बढ़कर 31.7% हो गया है। डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि भारत डॉक्टर तेजी से सब का इलाज कर रहे हैं और लोग ठीक भी हो रहे हैं।

वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि “हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। आज मृत्यु दर लगभग 3.2% है, कई राज्यों में यह इससे भी कम है। वैश्विक मृत्यु दर लगभग 7-7.5% है। इससे यह साफ है कि भारत में कोरोनावायरस के मामलों में भारतीय डॉक्टरों ने बेहतरीन काम करके दिखाया है। भारत में इस समय 70000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि भारतीय चिकित्सकों ने बहुत से लोगों को ठीक कर दिया है। वही आपको बता दें कि भारत में अब तक कोरोनावायरस से 2293 मौत हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button