विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहीं भारत में भी आप 46 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित मामले पहुंच चुके हैं। लेकिन भारत से बाहर भी बहुत से भारतीय नागरिक भी हैं जो अपने देश नहीं लौट पाए हैं। भारत से बाहर दूसरे देशों में कोरोनावायरस दुगनी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका इटली फ्रांस स्पेन जैसे देशों में कोरोनावायरस तबाही मचा रहा है। ऐसे नहीं आज स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य विभाग ने यह साफ कर दिया है कि जो भारतीय बाहर विदेशों में फंसे हुए हैं उनको देश में लाया। वापस आने वाले भारतीयों को 14 दिन के लिए क्वारांटीन रखा जाएगा। इन सभी नागरिकों को भारत में आकर सब रूल फॉलो करने पड़ेंगे जो भारत में आने वाले हर नागरिक को करने पड़ रहे हैं।

वही आपको बता दें कि भारत में अब तक 46433 कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 12000 से ज्यादा लोगों को भारत में ठीक भी किया जा चुका है। भारत में कोरोनावायरस से अब तक 1568 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button