भारतीय वायुसेना को आज मिलेंगे तीन और Rafale, अंबाला एयरबेस पर होगी लैंडिंग

भारतीय वायुसेना को आज तीन और Rafale लड़ाकू विमान मिल जाएंगे।तीनों राफेल विमान आज यानि बुधवार को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद शाम तक अंबाला एयरबेस पर पहुंच जाएगें। इससे पहले पांच राफेल विमान 28 जुलाई को भारत पहुंचा था। इन्हें 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान ख़रीदे है।

फिलहाल, तीन नए लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के साथ ही भारत में राफेल विमानों की संख्या अब 5 से आठ हो जाएगी। राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअव कंट्रोल ((LAC) पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच उन्हें लद्दाख में तैनात किया गया है। राफेल चलाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस में ट्रेनिंग दी जा रही है।

बता दें कि फ्रांस की कंपनी Dassault Aviation से पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत में पहुंचा था। जहां राफेल ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में हाल्ट किया था, जहां उसने ईंधन भरा था। राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर भी अपनी बढ़त हासिल कर ली है। यह नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है।

Related Articles

Back to top button