इंडिया गठबंधन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे बोले- मंगलसूत्र और मटन के नाम पर मांगे जा रहे वोट, तो अखिलेश ने भी बीजेपी को घेरा

इंडिया गठबंधन के द्वारा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव इस बैठक में मौजूद रहे जहां दोनों ने बीजेपी पर निशाना साधने का काम किया।

खरगे बोले अमीर और गरीब के बीच का है चुनाव

देश में चार चरणों के लिए मतदान हो चुका है और अब पांचवे चरण के लिए मतदान 20 मई को होना है। उससे पहले इंडिया गठबंधन की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। जहां अर्जुन खरगे ने कहा कि आप लोग देख रहे होंगे कि चुनाव में किस तरीके का रवैया अपनाया जा रहा है। लोकसभा का चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए है। संविधान को बचाने के लिए है। अमीरी और गरीबी की बीच का यह चुनाव है। आपको मालूम होना चाहिए कि बीजेपी की एक प्रत्याशी हैदराबाद में मुस्लिम महिलाओं के बुर्के को उठाकर उनकी आईडी की जांच कर रही थी। आप सोच सकते हैं कि किस तरीके के यह लोग हैं।बीजेपी के लोग खुलकर संविधान के विरोध में खड़े होते हैं संविधान को बदलने की बात करते हैं लेकिन 56 इंच का सीना रखने वाले देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं बोलते हैं। ऐसे लोगों पर देशद्रोही का मुकदमा दर्ज होना चाहिए प्रधानमंत्री चुप क्यों रहते हैं।भारतीय जनता पार्टी मंगलसूत्र और मटन के नाम पर चुनाव लड़ रही है। आदिवासी पिछले बर्गो के लिए हम लोग सत्ता में आने के जाति जनगणना करने वाले हैं।बीजेपी वाले कांग्रेस पार्टी को इतनी गालियां देते हैं जितना वह भगवान राम का नाम भी नहीं लेते होंगे। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 80 करोड लोगों को मुफ्त में खाना खिलाए जाने को लेकर कहा कि यह लोग 5 किलो हर व्यक्ति को अनाज देने का काम कर रहे हैं हमारी सरकार अगर आती है तो हम हर व्यक्ति को 10 किलो अनाज देने का काम करेंगे।

अखिलेश बोल 4 जून को मीडिया को मिलेगी आजादी, देश में होगा बड़ा बदलाव

इंडिया गठबंधन की बैठक में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मैं प्रेस की साथियों का धन्यवाद करता हूं जो इस बैठक में शामिल हुए हैं। मैं बता देना चाहता हूं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है और उसी के साथ मीडिया को भी हम लोग आजादी दिलाने जा रहे हैं। बीजेपी रथ बहुत बुरी तरीके से फंसने की बजाय अब धंसने लगा है। देश की 140 जनता बीजेपी को 140 सीटों पर ना समझा दे ऐसा आप आगे देख सकते हैं।देश के प्रधानमंत्री ने किसानों से झूठे वादे किए थे। किसानों के लिए तीन ऐसे काले कानून लाए थे जिससे वह बहुत बुरी तरीके से फंस सकते थे। किसानों ने सरकार के आगे अपनी हिम्मत दिखाई और सरकार को झुकाने का काम किया। किसान लखीमपुर खीरी की घटना को कभी भी नहीं बुला सकता है जहां थार से किसानों को बीजेपी के मंत्री के द्वारा कुचलना का काम किया गया था।हम लोग उत्तर प्रदेश में 79 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। देश प्रदेश के युवा देख रहे हैं कि उनका बीजेपी सरकार भविष्य खराब करने का काम कर रही है उनके पेपर को आउट करने का काम कर रही है। उनको नौकरियां ना देने का काम कर रही है। उनको सड़कों पर लाने का काम कर रही है। कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि जो हम लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी वह बहुत खतरनाक थी। अब यह लोग कह रहे हैं की वैक्सीन को वापस ले लेंगे। अब यह लोग बताएं कि शरीर के अंदर जो वैक्सीन जा चुकी है उसको कैसे वापस लेंगे।बीजेपी वाले संविधान को खत्म करना चाहते हैं। यह लोग बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं। उनके संविधान के खिलाफ हमेशा रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि अबकी बार जनता लोकतंत्र को बचाएगी और भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम भी करेगी।

Related Articles

Back to top button