नए साल में पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने coronavirus के खात्मे के लिए की प्रार्थना

नए साल पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को नए साल में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने Covid-19 महामारी के चलते बर्बाद हुए समय के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। CM ने एक ट्वीट में कहा, मैं आपको और आपके परिवार को नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं देता हूं। वाहेगुरु-जी (भगवान) आप सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के साथ-साथ Covid-19 से मुकाबला करने का भी आशीर्वाद दें।

उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि 2021 हमारे जीवन में सामान्य स्थिति लाए। हम कोविड के कारण खोए हुए समय को वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

Related Articles

Back to top button