आरंभिक रूझानों में भाजपा-तृणमूल में कांटे की टक्कर

कोलकाता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 292 सीटों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई मतगणना के प्रारंभिक रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस में कांटे का टक्कर प्रतीत हो रही है।

सुबह नौ बजे तक तृणमूल कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 49 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठे बजे मतगणना शुरु हुई। राज्य की 292 सीटों पर हुए मतदान में से 102 के रूझान सामने आए हैं, जहां पोस्टल मतों की गिनती जारी है।

राज्य में 292 सीटों के लिए 2116 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जिनके चुनावी किस्मत का फैसला आज ही होगा।

Related Articles

Back to top button