छत्तीसगढ़ में इस वजह से महिलाओं ने कंधा दी महिला की लाश, शर्मसार हुई मानवता

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पुरुषों ने उसके अंतिम संस्कार के लिए शव को कंधा देने से इनकार कर दिया। बाद में महिलाओं ने कंधा देकर इंसानियत और मानवता ज़िंदा रखी |

बता दें कि यह पूरा मामला कांकेर के अंतागढ़ के आमाबेड़ा थाना के तुमसनार गांव का है। इसी गांव की रहने वाली मृतक महिला का एक राजस्थान के रहने वाले एक शख्स से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। महिला के गैरजातीय शख्स के साथ शादी करने पर गांव के लोगों ने नाराजगी जताई।

कुछ दिनों बाद महिला गर्भवती हो गई। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इसी बीच महिला और उसके बच्चे दोनों की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका शव तुमसनार गांव लाया गया।

लेकिन जब अंतिम संस्कार के लिए महिला के शव को कंधा देने से गांव के पुरुषों ने साफ इनकार दिया उसके बाद महिलाएं आगे आईं मृतक के शव को कंधा देकर इंसानियत और मानवता दिखाई।

Related Articles

Back to top button