उत्तरी भारत के कई राज्यों में लू के साथ भीषण गर्मी पड़ने से मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का कहर भी जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यानी अगले 2 दिन इन राज्यों के लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल होने वाले हैं। इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री से विचारा पहुंच चुका है। जिसके कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लू के संबंध में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा आगाह किया गया है कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दे कि ऐसा पहली बार है कि इस गर्मी के मौसम में पहली बार लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वैसे तो आमतौर पर उत्तरी भारत में हर गर्मी में पारा तेज चढ़ता है। वही आपको बता दे कि राजस्थान के पिलानी में 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गर्मी ने लोगों को कितना बेहाल किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति के साथ ही छिटपुट इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 28 मई के बाद ही उत्तरी भारत में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button