पकिस्तान में पदभार संभालेंगी IFS अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव, जानिए- कौन हैं ?

भारत की आईएफएस अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में प्रभारी बनाया गया है।

भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2005 बैच की अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।वह डॉ. एम सुरेश कुमार का स्थान लेंगी जिनके नई दिल्ली लौटने की संभावना है।

यह जानकारी सोमवार को सामने आई है। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि उम्मीद है कि श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी।गीतिका भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2005 बैच की अधिकारी हैं।गीतिका श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।अगस्त 2019 में केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था।

इसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में क्रमश: पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज