मैं पहली महिला उपराष्ट्रपति हो सकती हूं, लेकिन आखिरी नहीं : कमला हैरिस

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने अमेरिका चुनाव में जीत हासिल की है और कमला हैरिस अब अमेरिका की उपराष्ट्रपति है। अमेरिका के इतिहास में उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं। जीत के बाद बाइडेन और हैरिस ने अपने समर्थकों को संबोधित किया है। हैरिस ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं है बल्कि, महिलाओं के लिए एक नई शुरूआत है।

उन्होंने जीत के बाद एक रैली में कहा की, “मैं इस ऑफिस में पहली महिला हो सकती हूं, लेकिन आखिरी नहीं। हर बच्ची, जो आज रात मुझे देख रही है। उसे समझ आएगा कि अमेरिका संभावनाओं का देश है। हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति है। आप अमेरिकियों का धन्यवाद कि आपने हमारे ऊपर विश्वास किया है।
उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रचार में जुड़े लोगों को भी शुक्रिया किया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों और मतदानकर्मियों को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा की, “हर अमेरिकी को अपनी आवाज सुनने के लिए धन्यवाद आपने सच को चुना, आपने बाइडेन को चुना। हमारे पास बेहतर भविष्य गढ़ने की ताकत है। अमेरिकियों का शुक्रिया कि उन्होंने हमारे ऊपर भरोसा जताया। आपने अमेरिका के लिए एक नए दिन का आश्वासन दिया।”

आपको बतादे की कमला हैरिस ने एक ट्वीट के माध्यम से अपना आगे का प्लान भी साफ कर दिया है। उन्होंने लिखा कि- “महामारी को हराना है, अर्थव्यवस्था को दोबारा बनाना है, नस्लवाद को खत्म करना है, पर्यावरण के मुद्दों पर ध्यान देना है, और देश की आत्मा के घाव भरने हैं।”

Related Articles

Back to top button