ब्लॉगर रितिका को पति ने चौथी मंजिल से फेंका, मौत वजह जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है। जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएगें। कहते है पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है,

Husband throws blogger Ritika  यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है। जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएगें। कहते है पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन इस दौर के लिए ये रिश्ता एक मजाक बनके रह गया है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपके होश उड़ा देगे। आगरा में ताजगंज फेज दो स्थित ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहने वाली 30 वर्षीय फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह के हाथ बांधकर नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Husband throws blogger Ritika जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, रितिका अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर पिछले तीन साल से अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में रितिका के पति आकाश गौतम और उसके साथ आई दो महिलाओं के अलावा रितिका के फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रहने वालों लोगों की सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रितिका के रूप में की गई है, जो विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उन्होंने बताया कि विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा लंबित है।

आकाश गौतम से लव मैरिज की थी शादी

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलाएं आईं थी। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में सना देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस वारदात में कथित रूप से शामिल दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। मूल रूप से गाजियाबाद के विजय नगर की रहने वाली रितिका का वर्ष 2014 में टूंडला स्थित नगला झम्मन के रहने वाले आकाश गौतम से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद दोनों फिरोजाबाद में रहते थे, जहां उसका पति आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। इसके वे आगरा शिफ्ट हो गए। इसी दौरान वर्ष 2017 में फेसबुक पर रितिका की अग्रवाल से दोस्ती हो ग। टूंडला में बड़ा बाजार इलाके का रहने वाला विपुल पहले से शादीशुदा है। आकाश को उनके रिश्ते की भनक लग गई, जिसे लेकर उनके बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद वर्ष 2019 में रितिका अपने पति आकाश को छोड़कर विपुल के साथ लिव इन में रहने चली गई।

दोनों को मारने का था प्लान

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आकाश शुक्रवार करीब 11 बजे आकाश दो महिलाओं और दो युवकों के साथ ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट आया और रितिका के फ्लैट का दरवाजा खुलते ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विपुल के हाथ बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया और रितिका को पीटना शुरू कर दिया। विपुल ने पुलिस को बताया कि आकाश और उसके साथ आए लोगों ने रितिका के हाथ रस्सी से बांध दिए और गले में रस्सी डालकर रितिका को बालकनी से नीचे फेंक दिया। विपुल के मुताबिक, वे लोग उसे भी मारने वाले थे, लेकिन उसने बाथरूम के गेट तोड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। उन्हें देखकर ये पांचों लोग भागने लगे। हालांकि अपार्टमेंटवालों ने आकाश और उसके साथ आई दो महिलाओं को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें-जानिए द्रौपदी मुर्मू के बारें में सबकुछ, आखिर बीजेपी ने क्यों बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

ये भी पढ़ें-सीएम योगी आज 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को सौपेंगे घरौनी, इन चीझों में मिलेगा फायदा

UP

Related Articles

Back to top button