सपा-रालोद गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भारी भीड़, ये नेता हुए शामिल

भाजपा और बसपा के पदाधिकारी सपा में हुये शामिल

लखनऊ। समाजवादी महान दल रालोद गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ा। सर्वप्रथम मंच पर बड़ी माला पहनाकर मुख्य अतिथि महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक मौहम्मद फहीम इरफान का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सताने लगा भाजपा को हार का डर

सम्मेलन में बोलते हुए महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा को हार का डर सताने लगा है और वह अब कोरोना का डर लोगों के दिमाग में बैठाकर फिर से लूट करने की साजिश रच रही है। कहां की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बढ़ते काफिले से डर गई है और वह रात्रि कर्फ्यू लगा कर अखिलेश यादव के काफिले को रोकने की साजिश रच रही है। कहा कि भाजपा नौटंकी करती है अपने घर में मुस्लिम दमाद रखती है और प्रदेश में लव जिहाद का नाटक करती है। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा सरकार बनाने का मन बना रखा है। मौजूद भीड़ को देखकर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह मौजूद भीड़ 2022में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर फेंक देगी।

पिछड़ी जाति का वोट लेकर उन्हें ठगा

कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जाति का वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया है। इस दौरान मंच पर महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, महान दल प्रभारी किशन, प्रदेश उपाध्यक्ष महानदल, पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह सैनी, पूर्व रालोद विधायक जाहिद हुसैन अंसारी, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, जिला अध्यक्ष रालोद मनोज चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान, प्रदेश सचिव सौरभ यादव, प्रदेश सचिव रेहान पाशा, विधानसभा अध्यक्ष इस्तियाक सैफी, रामानंद सैनी, सभाजीत मौर्य, राजेश मौर्य, शैलेन्द्र मौर्य, बदम सिंह सैनी, बलवीर मौर्य, जोगेश्वर मौर्य, वीर पाल मौर्य, राकेश मौर्य, ताराचंद मौर्य, डा० सोमपाल मौर्य, प्रेम चंद मौर्य, डा० विजय सिंह मौर्य, होम सिंह मौर्य, अफरोज जहां समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी महान दल और रालोद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़कर पर सपा का दामन थामा

इस दौरान राकेश धनगर, इरशाद हुसैन, साहिब सिंह मौर्य, योगेंद्र प्रजापति, कमल वीर धनगर, शौक अली, जमुना प्रसाद, ओम प्रकाश पाल, दिनेश लोधे ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा। इसके अलावा चौधरी इसहाक खां, डॉक्टर मोहम्मद उमर, हकीम उस्मान, माजिद खान, हारुन सैफी, यासीन खान, बृजलाल सागर, करतार सिंह सागर, अनूप सागर, करन सिंह सागर, विमल सागर , दीपक सागर, रोहित सागर, नत्थू प्रजापत, रविंद्र प्रजापति, बाबू खान, मनोहर, मुसव्विर, उस्मान, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़कर पर सपा का दामन थामा।

Related Articles

Back to top button