यूपी में क्या हो रहा है? रेप, छेड़छाड़, आत्महत्या की बाढ़!

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में अपराध(Crime) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बच्चों से युवाओं तक, बच्चियों से महिलाओं तक अपराध(Crime) की रोज़ाना खबरें सामने आती हैं। इनमे ज़्यादातर मामले छेड़छाड़(Eve Teasing), यौन शोषण(Rape), धोखे से संबंध के आते हैं। कुछ ऐस ही मामले बीते 3 दिनों में सामने आएं जिनमे एक छात्रा, एक युवती और एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

पहला मामला: ग्याहरवी की छात्रा को करनी पड़ी आत्महत्या

मैनपुरी के भोगांव में जवाहर नवोदय विद्यालय(Jawahar Navoday Vidyalay) के हॉस्टल में 11वीं की छात्रा अनुष्का पांडेय द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया। बीते सोमवार सुबह हॉस्टल में अनुष्का का फंदे से लटका शव मिला था। मामले में प्रधानाचार्य सुषमा सागर पर हत्या और एक छात्र अजय के खिलाफ रेप(Rape) का आरोप दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार तीन साल पहले एक छात्रा ने उस पर नमकीन चोरी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद वॉर्डन के कहने पर करीब 48 छात्राओं ने उसे एक-एक थप्पड़ मारकर सामूहिक सजा दी थी। इसके बाद से अनुष्का को आए दिन परेशान किया जाता था।

अनुष्का के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर उसकी पीट-पीटकर हत्या(Voilence Till Death) किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं। अनुष्का की मौत पिटाई से हुई है। पिता ने भोगांव थाने में रेप के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज करवाई है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने बहुत सी बातें लिखी थी। इसमें तीन साल पहले नमकीन चोरी की बात भी लिखी थी।

दूसरा मामला : नेवी मर्चेंट ने शादी का झांसा देकर किया रेप, बनाई वीडियो

कानपुर में एक मर्चेंट नेवी कर्मी प्रशांत ने एक लड़की को शादी का झांसा दे 6 महीनो तक दुष्कर्म(Rape) किया। अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक ने लड़की का कई बार गैंगरेप भी किया। इस दौरान प्रशांत ने पीड़िता का एक अश्लील वीडियो भी बनाया। शादी का दबाव बनाने पर प्रशांत ने शादी से साफ़ मना कर दिया, जिसके बाद लड़की ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। शहर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं की गई। आख़िरकार बीते मंगलवार लड़की ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए अदालत के ज़रिये ही शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की ने बताया कि लखनऊ में एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करते समय उसकी दोस्ती प्रशांत से हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने हमसे शादी करने का फैसला किया, जिसके बाद हम लोग एक कमरा लेकर वहां रहने लगे। वही प्रशांत ने हमारा शारीरिक शोषण(Molestation) कर फोटो और अश्लील वीडियो बनाई। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद हम प्रशांत के पिता से बात की तो वह भी हमे भगा दिया, और अब दोनों लोगो हमे जान से मारने की धमकी दे रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीसरा मामला : युवती से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

बुधवार सुबह रामपुर जिले में युवती के साथ गैंगरेप (Gang rape) और उसका वीडियो वायरल (Video Viral) करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बीते 12 सितंबर को पीड़िता चारा काटने गई थी। उसी समय गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ तमंचे के बल पर उसे अगवा कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म(Gang Rape) किया। दोनों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे डरी-सहमी पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। लेकिन अब आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

 

वीडियो सामने आने के बाद लड़की ने परिवारजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद लड़की के परिजन उसे लेकर कोतवाली लेकर आए, जहां आरोपियों के खिलाफ उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 376D, 506, 325 (एससी-एसटी एक्ट) 367 (आईटी एक्ट) के तहत केस दर्ज किया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ढूंढा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button