हजारीबाग : बेरमो व दुमका उपचुनाव राज्य सरकार के लिए होगा टर्निंग प्वाइंट : अन्नपूर्णा

हजारीबाग। कोडरमा सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लागू करने का प्रयास उनके द्वारा होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर वे लोगों की जरुरतों को पूरा करेंगी। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा किसानों को लेकर लाए गए तीन विभिन्न कानूनों पर किसानों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद किसान को इन कानूनों के माध्यम से अपने फसल को स्वतंत्र रूप से बेचने का मौका मिल रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। सांसद शुक्रवार को हजारीबाग में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि बेरमो एवं दुमका विधानसभा चुनाव राज्य सरकार के लिए टर्निंग प्वाईंट होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के गठन के 9 माह हो चुके हैं, लेकिन सरकार जनहित में कुछ भी करने में सफल नहीं हुई है। अन्नपूर्णा देवी ने हाथरस की घटना की भी निंदा की और कहा कि सरकार दोषियों को पकड़कर सजा दिलाने के लिए लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button